हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को बधाई दी

Spread the love

चंडीगढ़, 9 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल आर्य का हाल चाल जाना तथा उनके स्वस्थ जीवन और प्रसन्नता की कामना की। आर्य ने प्रदेशवासियों की सुख, शान्ति व समृद्धि की कामना की है।
आर्य ने लगभग तीन वर्ष हरियाणा के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी हैं। अब उनकी नियुक्ति त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें त्रिपुरा के राज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *