भाजपा ने नए जिला पदाधिकारियों की करी घोषणा

भाजपा ने नए जिला पदाधिकारियों की करी घोषणा
Spread the love

चंडीगढ़, 8 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के विभिन्न जिला अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और जिला प्रभारी की सहमति से अपने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें शहीद भगत सिंह जिला के अध्यक्ष सतिंदर सिंह सिद्धू ने स्वराज उपाध्याय, कुलजीत संधू और गीता देवी को उपाध्यक्ष, दलीप कुमार को महासचिव, सुखविंदर, बरिंदर सिंह, अमित शर्मा को सचिव, गिरीश बिंजोला को कोषाध्यक्ष, गुरमीत सिंह को कार्यालय सचिव तथा संजय कुमार को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया।
रानी लक्ष्मीबाई जिला के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने राजेश महाजन, ओ.पी. वर्मा तथा राज किशोर को उपाध्यक्ष, संजय पूरी व मनोज बजाज को महासचिव, दीपा कनोजिया को सचिव, ईशान मल्होत्रा को को सोशल मीडिया इंचार्ज तथा नवीन गोयल को कार्यालय सचिव नियुक्त किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला के अध्यक्ष मुनीष भसीन ने मुकेश शर्मा, राजेश चहल पहलवान, महेंद्र नाथ दुबे को उपाध्यक्ष, भूपिंदर सिंह सैनी तथा संजीव कुमार वर्मा को महासचिव, सुभाष कुमार मौर्य, माधवी, ममता खोसला, प्रमिला देवी, नरेश बिड़लान को सचिव, गुलशन आचार्य को कोषाध्यक्ष, दीपक उनियाल को कार्यालय सचिव तथा गोपाल बेंजवाल को मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया।
भारत रत्न अटल जिला के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा ने खुशविंदर सिंह, मंजू तिवारी, विजय कुमार बाली, रमेश कौल को उपाध्यक्ष, अश्वनी पाराशर, इंदिरा सिंह को महासचिव, विकास मंगल, पंकज राणा, रनजोध जमवाल को सचिव तथा राजिंदर शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *