चंडीगढ़ की जनता को कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी का करना चाहिए बहिष्कारः हुकम चंद

चंडीगढ़ की जनता को कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी का करना चाहिए बहिष्कारः हुकम चंद
Spread the love

चंडीगढ़ । भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद ने कहा चंडीगढ़ की जनता को कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी का बहिष्कार करना चाहिए। लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सबका है,मगर कांग्रेस ने चंडीगढ़ में जो उम्मीदवार भेजा है,वह पहले पंजाब की दो लोकसभा क्षेत्रों से सांसद बनकर वहीं की जनता के लिए सफेद हाथी सिद्ध हुआ है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चंडीगढ़ के सुशिक्षित मतदाता इस चुनाव में इस भगौडे जनप्रतिनिधि को मजा जरूर चखाएगी,ताकि चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हाल लुधियाना और आनंदपुर साहिब की जनता जैसा ना हो।
हुकम चंद ने कहा कि कांग्रेस पिछले दो चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी से मात खा चुकी है,क्योंकि चंडीगढ़ की जनता के सामने कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे पवन बंसल के भ्रष्टाचार का पिटारा खुल चुका था।चंडीगढ़ की जनता ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल किया और बंसल को 2014 और 2019 में संसद तक नहीं पहुंचने दिया। इस बार कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे बंसल की जगह दो लोकसभा क्षेत्र छोड़ कर भागे मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उतार दिया।इसका गुस्सा खुद कांग्रेस के पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद दिख रहा है और एक जून को जनता भी मनीष तिवारी के विरोध में मतदान करेगी।
हुकम चंद ने चंडीगढ़ के मतदाताओं से अपील की कि वे प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड देखकर ही उन्हें चुनें। अगर इस आधार वोटिंग हुई तो भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को 60 प्रतिशत के अधिक वोट हासिल होंगे। उन्होंने कहा छवि और अपनी कार्यक्षमता के लिहाज से संजय टंडन सभी प्रत्याशियों में सर्वश्रेष्ठ हैं। चंडीगढ़ की जनता के लिए उनमें काम करने का वही जुनून है, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपने देश के लिए काम करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *