नवनियुक्त प्रधान ऊषा रानी का गर्म जोशी से हुआ स्वागत

Spread the love

चंडीगढ़, 3 जुलाई। एमटीएस वर्कर्स यूनियन की नवनियुक्त प्रधान मैडम ऊषा रानी का शनिवार को सिविल अस्पताल सैक्टर 45 के स्टाफ ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर एकता कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान सोनू खोसला भी मौजूद थे ।
वर्करों को संबोधन करते हुए ऊषा रानी ने कहा कि वर्करों के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा तथा किसी भी मुलाजिम के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मांग पत्र माननीय डायरेक्टर हैल्थ सर्विसेज को दे दिया है और जल्द्र मांग पत्र पर डायरेक्टर से मीटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *