चंडीगढ़, 29 जून। मंगलवार को शिव सेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से मोली जागरा चंडीगढ़ के मंदिर में प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी श्री सनातन धर्म मंदिर में श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ आयोजित किया गया और भगवान श्री राम एवं हनुमान जी का गुणगान किया। इसके साथ ही सभी भक्तों को प्रभु श्री राम जी का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चङीगढ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान और वार्ड नं 24 के पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी संजय गुप्ता, वार्ड नं 24 के प्रमुख ओम फिरोज राजपुत, वार्ड उप प्रमुख प्रकाश चंद, मोली जागरा कंपलेक्स के ब्लाक प्रमुख पप्पू लाल, मोली जागरा चरण सिंह कॉलोनी के प्रमुख अश्रृनी कनौजिया व अन्य पदाधिकारियों के साथ कई श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
