इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा स्टेट ब्रांच द्वारा पंचकूला की सोशल एक्टिविस्ट रेणुका शर्मा को किया सम्मानित

Spread the love

पंचकूला, 29 जून। करोना महामारी में जब एक ओर सारा देश त्राहि त्राहि कर रहा था, ऐसे में भी कुछ समाजसेवी तन, मन, धन से संक्रमितों की सेवा में लगे थे । पंचकूला सेक्टर 21 एनजीओ परिवर्तन की फाउंडर सोशल एक्टिविस्ट रेणुका ने दिन रात एक करके 25 मार्च से 31 मई तक कई व्हाट्स एप्प ग्रुप्स के जरिये, वेरीफिएड लीडस की जानकारी देकर देश भर में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर बेड्स, एम्बुलेंस आदि की सहायता में जी जान लगा दिया। रेड क्रॉस द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने पर भावुक होकर उन्होंने कहा कि ऐसे में जब लोग परेशान होकर अस्पताल से अस्पताल मारे मारे फिर रहे है। मैं कैसे शांत रह पाती इसीलिए मैंने बिना समय की परवाह किये दिन रात अपनी सहेलियों के साथ उनकी मदद की। गौरतलब है कि परिवर्तन के बैनर तले विश्व का सबसे बड़ा मास्क, ब्लड डोनेशन, मास्क ही वेक्सीन आदि अभियान भी रेणुका ने पिछले साल जनकल्याण के लिए चलाए गए थे। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *