डॉ. विनोद शर्मा ने स्वरचित पुस्तक “बढ़ते कदम” हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को की भेंट

Spread the love

चंडीगढ़, 25 जून। डॉ विनोद शर्मा ने स्वरचित पुस्तक “बढ़ते कदम” हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को उनके निवास स्थान पर भेंट की। डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि उनके लेखन कार्य का उद्देश्य आत्म संतुष्टि ही नहीं अपितु समाज को एक नई दिशा प्रदान करके अन्य जनों को लाभान्वित करना है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री चन्द्रमोहन ने डॉ. विनोद शर्मा की प्रशंसा की और कहा कि इनकी रचनाएँ मनमोहक एवं ज्ञान वर्धक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा की “बढ़ते कदम” पुस्तक पढ़ने से नई ऊर्जा का संचार होता है तथा कई समस्याओं का समाधान भी होता है। यह पुस्तक यकीनन युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन का कार्य करेगी। इस मौके पर उनके साथ राजनैतिक सचिव हेमंत किंगर, विश्व आर्य युवा शक्ति के संस्थापक अशोक आर्य और फोटोजर्नलिस्ट सरवन कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *