चंडीगढ़, 23 जून। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन युनियन के आहवान पर बिजली मुलाजिमो ने बुधवार को 436 आउट सोर्सड वर्करों की होने जा रही छटनी के विरोध में यूटी सचिवालिया के सामने जोरदार प्रदर्शन किया तथा नारे बाजी की। आउट सोर्सेड वर्करों की छटनी की जोरदार शब्दो में नखेदी की गई तथा मांग की गई की 436 आउट सोर्सेड वर्करों की रींगेसमेंट की तरुत मंजूरी दी जाए।
जानकारी अनुसार 436 वर्करों की रींगेसमेंट का केस मंजूरी के लिए चीफ इंजीनियर कम स्पैशल सेक्रेटरी इंजीनियरिंग के ऑफिस में एक महीने से पड़ा है। 30 जून के बाद टेंडर खत्म हो जाएगा और वर्कर नौकरी से बाहर हो जाएंगे।
वर्करों को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के महासचिव राकेश कुमार, यूनियन के प्रधान किशोरी लाल तथा जनरल सेक्टरी वरिंदर बिष्ट ने कहा कि एक तरफ जैम पोर्टल के ठेकेदार वर्करों का लगातार आर्थिक शोषण कर रहे हैं, जिसे रोकने मे प्रशाशन पुरी तरह नाकाम रहा है और अब वर्करों को नौकरी से निकाल बाहर फेंकने की तयारी कर रहे हैं जो किसी भी तरह बर्दाशत नहीं किया जा सकता।
उन्हों ने मांग की के 436 आउट सोर्सड वर्करों को रीइंगेज करने की तरूंत मंजूरी दी जाए। इस मौके चीफ इंजीनियर कम स्पैशल सेक्रेटरी इंजीनियरिंग सीबी ओझा भी माजूद थे। माननीय फाइनेंस सेक्रेटरी ने असुवाशन दिया के जल्द मंजूरी दी जाएगी।
नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द मंजूरी ना दी गई तो पहली जुलाई को काम छोड़ कर प्रदर्शन किया जाएगा जिस की पूरी जिमेवारी इंजीनियरिंग विभाग के अधकारिओ की होगी।
इसी दौरान यूनियन ने माननीय वित्त सचिव कम सेक्रेटरी इंजीनियरिंग विजय के जादे को मांग पत्र भी सौंपा जिस मे मांग की गई है कि वर्करों छटनी को रोकने के लिए तरूंत कारवाई करे। रैली को राकेश कुमार, किशोरी लाल, वरिंदर बिष्ट के इलावा, यशपाल शर्मा, अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, भरत सिंह, जसपाल सिंह, अनिल कुमार चेयरमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी आदि ने भी संबोधन किया।
