शिक्षा दान सबसे महान दान है: सत्य पाल जैन

शिक्षा दान सबसे महान दान है: सत्य पाल जैन
Spread the love

चंडीगढ़, 17 दिसंबर। सेवा के कामों के लिए प्रसिद्ध संस्था सेवा भारती की खन्ना ब्रांच ने समर्पित शिक्षाविदों का सम्मान कार्यक्रम जैन पब्लिक स्कूल अमलोह रोड़ में सत्य पाल जैन ऐडिशनल सोलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया(पूर्व लोकसभा सांसद) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नीता सेठ पजनी उप प्रधान एसोसिएशन ऑफ इंडियन कॉलेज प्रिंसिपल्स (रजि) ने सम्माननीय अतिथि के रूप में शिरकत की।
अपनी प्रथा अनुसार सत्य पाल जैन ठीक समय प्रातः 10.30 ही पहूंचे। सम्माननीय अतिथि नीना सेठ पजनी और सेवा भारती खन्ना के संरक्षक कुलदीप छाहडिया ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत कर, सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और झुग्गी झोपड़ी स्कूल की छात्रा ने सरस्वती वंदना की। छाहडिया साहब ने बताया कि जैन साहब चंडीगढ़ और इर्दगिर्द की संस्थाओं को दिशा देने का काम कितना बखूबी निभा रहे हैं।
पजनी ने सत्य पाल जैन का पूरा परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सत्य पाल जैन वर्तमान में भारत के ऐडिशनल सॉलिसिटर जनरल,भारत के विधि आयोग के सदस्य, भारत की भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य एवं वह लगातार दो बार चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में वरिष्ठ वकील के रूप में भी कार्यरत थे। पजनी ने सत्य पाल जैन के समाज में सुव्यवस्था, सेवा एवं सद्भाव की भूमिका से अवगत करवाया। उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के कम आयु में विशिष्ट गुणों के समग्र पर भी प्रकाश डाला और आज की युवा पीढ़ी को उनके विशिष्टताओं से सीखने एवं गुणों को आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि सत्य पाल जैन ने उपस्थित सभी शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा दान सबसे महान दान है। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और पूरे विश्व में भारतीय शिक्षा प्रणाली के विशिष्ट योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें सदैव सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना की जाती है, जो जातिवाद एवं व्यक्तिवाद से कहीं ऊपर मानवता को प्राथमिकता देता है, जहाँ हर धर्म सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण की बात करता है और यहाँ के लोग सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। अपने विशिष्ट विचारों से उन्होंने सभी को प्रोत्साहित किया और सेवा भाव को और आगे तक ले जाने के लिए शिक्षाविदों एवं सेवा भारती संस्था को शुभकामनाएं भी दी।
जरुरतमंद छात्राओं को बी.ए,बी. काम पंजाब विश्वविद्यालय से प्राइवेट कैंडिडेट के रुप में करवाने के लिए सेवा भारती खन्ना ने पिछले तीन साल से जो प्रयास किया उसे पूर्णतया फ्री पढ़ाने वाले शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। फिर डॉ बलराम शर्मा 5 एम ए (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) को और उसके बाद लोकनाथ शर्मा 10 एम ए (स्टेट अवार्डी) को सम्मानित किया। वेद मंदिर स्कूल प्रिंसिपल ममता शर्मा को उनकी स्कूल के लिए अद्वितीय सेवाओं के लिए पजनी ने सम्मानित किया।
सेवा भारती के उप प्रधान हरचरण अरोड़ा ने 8 वर्ष पहले झुग्गी झोपड़ी स्कूल चलाया और अपने सहयोगियों ढींगरा, शारदा लेखी (रिटायर्ड प्रिंसिपल) और उषा किरण के साथ अनथक प्रयासों से अशिक्षित लोगों के घरों से बच्चों को ला लाकर पढ़ाया। इन सभी को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
रिटायर्ड प्रो एस सी गोयल,कुलवंत मैहमी, अंजलि, दविन्द्र और हरीश भांबरी को प्रिंसिपल के.के शर्मा  ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *