मल्टीमीडिया और इंडोर गेम्स हॉल का हुआ लोकार्पण, महान शख्सियतों ने की शिरकत

मल्टीमीडिया और इंडोर गेम्स हॉल का हुआ लोकार्पण, महान शख्सियतों ने की शिरकत
Spread the love

चंडीगढ़, 17 दिसंबर। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एम.डी.ए.वी. भवन, दरिया, चंडीगढ़ के नवनिर्मित श्रीमती सकिंद्रा देवी मेमोरियल मल्टीमीडिया हॉल और एनआरआई सुदर्शन गर्ग, शिकागो, यूएसए इंडोर गेम्स हॉल का उद्घाटन विधिवत हो गया है। इसका लोकार्पण एनआरआई सुदर्शन गर्ग और डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के सचिव रवींद्र तलवाड़ ने किया। ग्रैंड ओपनिंग समारोह का शुभारंभ विजयपाल शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और भजनों से किया गया। रविंद्र तलवाड़ ने उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के इस सराहनीय प्रयास के लिए प्रशंसा की।
एरिया पार्षद विमला दुबे ने कहा कि मल्टीमीडिया और इंडोर गेम्स से ग्रामीण क्षेत्र कि विद्यार्थियों के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस समारोह के मौके पर स्कूल मैनेजमेंट को बधाई दी। पूर्व उपमहापौर अनिल दुबे ने अपने संबोधन ने कहा कि मानसिक विकास के लिए मल्टीमीडिया हाल और शारीरिक विकास के लिए इंडोर गेम्स हाल विद्यार्थियों का सही विकास करेगा। रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीबी कपिल ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल तकनीक से भरपूर शिक्षा उपलब्ध करवा रहें है।
डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि शिकागो से एनआरआई सुदर्शन गर्ग हर वर्ष विद्यालय को सहयोग देते हैं। उनके महान कार्यों को देखते हुए एनआरआई सुदर्शन गर्ग, शिकागो, यूएसए इंडोर गेम्स हॉल का नाम रखा ज्यादा गर्व की बात है। खादी सेवा संघ के अध्यक्ष के.के. शारदा ने बधाई देते हुए कहा कि इस समारोह से पता चलता है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत सजग है। प्रख्यात लेखक प्रेम विज ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यही समय है जिसके मूल्य को  समझ कर भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। स्त्री आर्य समाज सेक्टर 7 बी चंडीगढ़ की सचिव ईश्वर हिंदुजा ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  उन्होंने जीवन भर समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। डॉ विनोद शर्मा ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के बारे में अवगत कराया। स्कूल के पैट्रन एनआरआई ने मेधावी विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की और समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राजेश शर्मा, कवयित्री बिमला गुगलानी, अध्यक्ष-सृजन सोमेश गुप्ता, रघुनाथ राय आर्य, प्रेमी देवी, अनिता गर्ग, प्रकाश चंद्र शर्मा, एन. ए. कल्चरल सोसायटी की अध्यक्ष निखार आनंद मिड्ढा और शैली तनेजा, समाजसेवी मोहिंदर गुप्ता, बलजीत सिद्धू, संदीप कौर, प्रभा सिंह, प्राचार्य कृष्ण मोहन, चेयरमेन देवेंद्र अरोड़ा ने भी इस ग्रैंड ओपनिंग में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *