प्रशासन को नोटिस देने के बाद 20 दिसम्बर के धरने की तैयारी में तेजी

प्रशासन को नोटिस देने के बाद 20 दिसम्बर के धरने की तैयारी में तेजी
Spread the love

चण्डीगढ़, 15 दिसम्बर। प्रशासन को नोटिस देने के बाद 20 दिसम्बर 2023 के धरने की तैयारी में तेजी आ गयी है। धरने की तैयारी के सिलसिले में आज एम सी रोड़ बूथ सैक्टर 34 ,बागवानी 33,बिजली व वाटर सप्लाई कार्यालय सैक्टर 15में रैलियां की गई।
रैलियों को सम्बोधित करते हुए फैड़रेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, यूटी पावरमैन यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान अमरीक सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह, सुखविन्दर सिंह,  तथा एमसी रोड़ के अध्यक्ष एम राजेन्द्रन, महासचिव प्रेमपाल, पब्लि्क हैल्थ के महासचिव राजेन्द्र कटोच, प्रधान हरपाल सिंह, बागवानी के प्रधान हरकेश चन्द,महासचिव एम सुब्रमण्यम, कैशियर सोहन सिंह, हरदीप सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा माँगों पर प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों का रवैया नकारात्मक बना हुआ है अधिकारी बार-बार धरने, रैलियाँ, हड़ताल करने तथा ज्ञापन देने के बावजूद अधिकारियों के कानों में जू नहीं रेंग रही  जिस कारण  केन्द्रीय बेतनमान में रह गयी त्रुटी दूर कर एरियर देने, सभी कैटेगरी के कर्मियों को बोनस देने,हर किस्म के कान्ट्रेक, आउटसोर्स आदि अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने, तथा नियमित होने तक बराबर काम बराबर वेतन का सिद्धान्त लागू करने, सभी विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन व सीधी भर्ती की पोस्टें शीघ्र भरने, 2 साल तक पोस्ट नहीं भरने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने व पोस्टों को शीघ्र बहाल करने, पंजाब स्केल बन्द कर केन्द्रीय वेतन लागू करते हुए कर्मचारियों को उच्च ग्रेड पे व मैटरिक्स में वेतनमान फिक्स कर आ रही त्रुटियां दूर करने , जैम पोर्टल की बजाय संशोधित पोस्टों पर की गई भर्तियों के कर्मचारियों को सीधे विभाग के अधीन करने, डेलीवेज कम्रचारियों व 1-1-2016 के बाद भर्ती कर्मचारियों को 1-1-2016 से संशोधित वेतनमान देने, सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण रद्द करने, एम सी को ग्रीन बैल्ट व पार्को को निजी मालिकों को देने का फैसला रद्द करने, प्रमोशन व भर्ती के नियमों को संशोधितकरने, रिटायर कर्मियों को पेंशन , ग्रेच्युटी आदि का भुगतान शीघ्र करने, बिजली कर्मचारियों समेत 1-4-2023 से लागू डी सी रेट में छोडे गये कर्मियों का डी सी रेट बढ़ाना, भारतीय बाल कल्याण परिषद के कम्रियों को 1-1-2016 से वेतनमान व अस्थाई कम्रियों को डी सी रेट लागू करने, सम्पर्क में काम कर रहे कम्रियों को 1-4-2023 से संशोधित डी सी रेट देने, बिजली विभाग के कर्मियों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने, व शोकाज नोटिस वापिस लेने, आउटसोर्स कर्मियों को हर माह 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करने, कर्मचारियों को औजार, सुरक्षा उपकरण, बरसाती, गमबूट, वर्दियां, तेल साबुन, ट्रांसपोर्ट व ऐजूकेशन भत्ता आदि माँगें पैन्डिग पडी़ हैं । वक्ताओं ने सभी कर्मियों को 20 दिसम्बर के धरने में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *