चंडीगढ़, 13 दिसंबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीख 09.12.2023 के अपने आदेशों के द्वारा पंजाब में ग्राम पंचायतों की आम मतदान के लिए वोटर सूचियों की तैयारी के लिए शड्यूल जारी किया है।
आम लोगों की जानकारी के लिए है कि वह 21.12.2023 से 29.12.2023 तक (दोनों तारीखों समेत) अपनी वोटों सम्बन्धी अपने दावे और ऐतराज़ जिले के संबंधित मतदाता रजिस्ट्रेशन अफसर के पास दे सकते हैं। एक प्रवक्ता ने बताया कि आम ग्राम पंचायत चुनाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना 07.01.2024 को की जायेगी।