चंडीगढ़, 21 जून। आज सेक्टर -24 वाल्मीकि भवन में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में छबील लगाई गयी। जिसमे लोगो को रोक रोक कर मीठी लस्सी दी गयी। ये छबील दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक चलायी गयी। छबील का आयोजन वाल्मीकि भवन सेक्टर 24 के प्रधान हाकम सरहदी ,अखिल भारतीय मज़दूर यूनियन पंजाब प्रधान एडवोकेट अश्वनी बगानिया, एक्स डिप्टी मेयर चौधरी बलराज सिंह, शांति दास और मदन लाल बोहत के सहयोग से किया गया।
इस दौरान हाकम सरहदी ने लोगो को कोविड-19 के नियमो के बारे में जानकारी दी और अखिल भारतीय मज़दूर यूनियन पंजाब प्रधान एडवोकेट अश्वनी बगानिया ने छबील पीने वालो लोगो को ये भी बताया की हमेशा मास्क डाल के रखे,आपकी सेफ्टी आपके हाथो में है और चौधरी बलराज जी ने लोगो को अपने हाथों को सेनेटाईज करने की सलाह दी।