यूथ कांग्रेस के बड़े नेता रवि आदिवाल सहित सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

यूथ कांग्रेस के बड़े नेता रवि आदिवाल सहित सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन
Spread the love

चंडीगढ़, 12 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यूथ कांग्रेस अर्बन 2 के महासचिव,वाल्मीकि विगत धर्म समाज मंदिर के  चेयरमैन, रामदरबार फेस 1 वाल्मीकि शोभायात्रा के प्रधान रवि आदिवाल ने अपने सैकड़ों  साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा नेता अजय शर्मा, राजेश पासवान, एवम चेतन मुंजाल द्वारा रामदरबार कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में रवि आदिवाल के साथ रवि, दीपा, चीमा, रवि चड्ढा,, रवि चोपड़ा, सरबजीत, असलम, मुकेश, प्रदीप कुमार, वरुण एवं अन्य सैकड़ो युवाओं ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने रवि आदीवाल और उनके साथियों का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते मल्होत्रा ने कहा सारे देश में राजनीति की समझ रखने वाले और सामान्य नागरिक प्रधान मंत्री जी की देश विकास और नागरिक भलाई के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो रहा है भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश विकास का अमृतकाल चल रहा है। चंडीगढ़ में भी रवि जैसे युवाओं के आने से पार्टी और मजबूत होगी और 2024 में एक बार फिर से भाजपा की  जीत का परचम लहराएगा।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम मेयर अरुण सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, प्रदेश सचिव हुकम चंद, शक्ति देवशाली, कार्यालय सचिव देवी सिंह, पूर्व महापौर रवि कांत शर्मा, पार्षद मनोज सोनकर, गुरचरणजीत सिंह काला, उमेश घई, सतिंदर सिद्धू, मंडल अध्यक्ष बजिंदर सूद, अमित खेरवाल, भरत कुमार, अश्वनी मुंजाल, अजय शर्मा, कुलबीर, सुखविंदर परमार, मनीष शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *