महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के चार और कैडेट बने फ़ौज के कमिश्न्ड अफ़सर; कुल संख्या 145 तक पहुँची

Spread the love

चंडीगढ़, 9 दिसंबर। महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट, (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एसएएस नगर (मोहाली) के चार और कैडेट आज देहरादून की प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री अकैडमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय फ़ौज में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर चुने गए हैं। इन चार कैडेट्स में स्वास्तिक शर्मा, सरबजोत सिंह, दिवेश ठाकुर और गोविन्द गुप्ता शामिल हैं।
इन कैडेट्स के भारतीय फ़ौज में शामिल होने से, इस इंस्टीट्यूट की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 145 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर भर्ती हुए हैं।
पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के कुल 42 कैडेट भर्ती हुए हैं। उन्होंने इन कैडेट्स को बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।
एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने कैडेट्स को संस्था के ‘‘निश्चय कर अपुनी जीत करों’’ के मनोरथ पर चलते हुए पंजाब के सपूत और देश के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया।
बॉक्स:
महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट द्वारा नये कोर्स के लिए आवेदनों की माँग
मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट ने 14वें कोर्स के लिए दाखि़ला परीक्षा बाबत आवेदनों की माँग की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल द्धह्लह्लश्च://ह्म्द्गष्ह्म्ह्वद्बह्लद्वद्गठ्ठह्ल-श्चशह्म्ह्लड्डद्य.द्बठ्ठ पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *