चंडीगढ़, 9 दिसंबर। सामाजिक संगठन, हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में प्रदीप हुड्डा को लगातार पांचवीं बार प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।
अपने साहसिक फैसलों व निडर, निष्पक्ष छवि को बरकरार रखते हुए प्रदीप हुडा जाट समाज की पहली पसंद बने हुए हैं।
ज्ञात रहे कि प्रदीप हुडा पिछले काफी वर्षों से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में जुटे रहे हैं, चाहे वो किसी गरीब परिवार की कन्या का विवाह हो या किसी को स्वास्थ्य संबंधी या चिकित्सा की कोई सहायता की बात हो। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आसानी से उनसे संपर्क साध सकता है। जाट आरक्षण आंदोलन और किसान आंदोलन जैसे विशेष मुद्दों पर भी उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई है। जिसके चलते एक आम इंसान के मन मे भी उनके प्रति अलग से पहचान बनी है। उन्होंने कभी पौधारोपण तो कभी रक्तदान शिविर, कभी मंदिरों में दान सहयोग तो कभी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनको उनके अंजाम तक पहुंचाना उनके सामाजिक कार्यो को दर्शाता है। सभी शीर्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं और नौकरशाहों के साथ उनके हमेशा से बड़े ही मधुर संबंध रहे हैं, फिर भी प्रदीप हुडा ने कभी किसी एक विशेष राजनीतिक पार्टी का हाथ नहीं थामा है और ना ही भविष्य में थामेंगे। सच को सच कहना और हमेशा सच का साथ देना। सभी से मेल मिलाप बनाये रखना और हमेशा अपने समाज कल्याण के कार्यो के प्रति ईमानदारी से जुड़े रहना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है।