चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को जरूरत का सामान देकर राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

Spread the love

चंडीगढ़, 19 जून। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने शाहपुर कॉलोनी में शनिवार को महिलाओं को मास्क, सेनेटरी नैपकिन, साबुन और सैनिटाइजर करीबन 200 महिलाओं को बांट कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे ने बताया कि चंडीगढ़ राहुल गांधी का जन्मदिन गरीब महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को देखकर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम आज चंडीगढ़ के सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी में करीबन 200 महिलाओं को जरूरत का सामान दिया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को खासतौर पर स्वस्थ रहने की आवश्यकता है क्योंकि अगर वह स्वस्थ है तो पूरा परिवार भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीति ही जनहित में कार्य करना है और उसी नीति को आगे बढ़ाते हमने आज यह कार्यक्रम किया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस से ममता राणा, सुषमा, महिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम से दामिनी, निधि, प्रीति, पूजा, सविता ,खुशी और दीपा आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *