चंडीगढ़, 18 जून। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने अपने कार्यकाल में चंडीगढ़ के विकास के लिए अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कई योजनाओं को लागू करवाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। परिदा के सराहनीय कार्य को देखते हुए बुद्धिजीवियों ने शुक्रवार को उनके आफिस पहुंच कर उनका आभार जताया एवं पुष्प गुच्छा देकर उनका धन्यवाद किया गया।
इस मौके पर चंडीगढ़ विकास महामंच के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, नया लोकयुग के संपादक श्रीकांत आचार्य, साहित्यकार डॉ. विनोद शर्मा, प्रदीप शर्मा, नितिन अहलूवालिया, ऑन फेथ फाउंडेशन के ग्लोबल अध्यक्ष पंडित विरेंदर भटारा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।