कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल चीफ इंजीनियर शेलिंदर सिंह से मिला

Spread the love

चंडीगढ़, 18 जून। कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ का डेलीगेशन शुक्रवार को चीफ इंजीनियर नगर निगम शेलिंदर सिंह से मिलकर डेली वेज वर्करों की समस्यों एवं मांगों से अवगत करवाया।
डेलीगेशन ने मांग की के 18 मई को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के फैसलों अनुसार रहते डेली वेज वर्करों को रेगुलर किया जाए, प्रमोशन की खाली पड़ी पोस्टों पर योग्य मुलाजिमों को प्रमोट किया जाए। डेली वेज तथा आउट सोर्सेड वर्करों का वेतन हर महीने की 10 तारीक से पहले मिलना निस्चित किया जाए। पैंशन केस जल्द कलियर किए जाए।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि इन सभी मांगो को पूरा करने मे अधकारी लगे हैं। अगले हफ्ते कोऑर्डिनेशन कमेटी तथा सभी अधकारिओ के साथ रिव्यू मीटिंग की जाएगी। डेलिगेशन में राकेश कुमार महासचिव, शाम लाल घावरी पेट्रोन, सुरेश कुमार सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नरेश कुमार महासचिव सीवर्ज एंप्लॉयज यूनियन तथा रवि चंदर महासचिव एमसी रोड यूनियन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *