चंडीगढ़, 13 जून । पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार शिद्धार्थ ने रोहताश कुमार को राष्ट्रीय कार्यकरणी में सचिव नियुक्त करते हुए पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले रोहताश कुमार को राष्ट्रीय कार्यकरणी का सदस्य के साथ साथ हरियाणा प्रदेश का प्रभारी बनाया था। पर अब पार्टी अध्यक्ष ने उस मे बढ़ोतरी करते हुए रविवार को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रभारी नियुक्त किया है।
रोहताश कुमार ने जारी एक बयान में पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्त राष्ट्रीय कार्यकरणी व पार्टी की आला कमान का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की आला कमान को विश्वास दिलाया कि वह हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में पार्टी की नीतियों को घर घर पहुचाने में जी जान लगा दूंगा। उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।