चंडीगढ़, 12 जून । आगामी 15 जून दिन मंगलवार को चडीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्य पाल जैन का जन्म दिवस है। यह जानकारी देते हुये पूर्व महापौर देवेश मोदगिल ने बताया कि इस अवसर पर चंडीगढ़ निवासियों की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ये रक्तदान शिविर चंडीगढ़ के सैक्टर 30 स्थित अग्रसेन भवन में होगा। यह रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जैन 15 जून 2021 को जीवन के 69 वर्ष पूरे करके 70वें वर्ष में प्रवेश कर जायेंगे।
सत्य पाल जैन के जन्म दिवस पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर
