सोनीपत, 6 जून । रेणु विद्या मंदिर बहालगढ़, तथा श्री रामेश्वर सेवा संस्था सोनीपत की संस्थापक सचिव सुशीला गुप्ता का रविवार प्रातः निधन हो गया I
रेणु विद्या मंदिर हहालगढ की प्राचार्य डॉ. देवानंद पांडे ने जारी एक बयान में बताया कि गत 21 वर्षों से रेणु विद्या मंदिर के माध्यम से दिव्यांगजन के बीच शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के अभियान में जुटी सुशीला गुप्ता हंसमुख व्यक्तित्व की स्वामिनी तथा त्याग एवं संघर्ष की परिणति थी। अपनी जीवन यात्रा में दिवंगत सुशीला गुप्ता ने समाज में दिव्यांगजन की व्यथित करने वाली स्थिति को देखा तो उन्हें भौतिक जीवन से विरक्ति हो गई और दिव्यांग छात्रों को शिक्षा प्रदान करने तथा उनके पुनर्वास का बीड़ा उठा लिया और आजीवन इस व्रत का पालन करती रहीं I अपने जीवन की अंतिम बेला पर भी सुशीला गुप्ता, समावेशी शिक्षा पद्यति को कोरोना महामारी के दौरान सक्षम बनाने के लिए रेणु विद्या मंदिर के मंच से एक राष्ट्र स्तरीय वेबिनार का आयोजन करते हुए अणुव्रत को चरितार्थ कर गई I
इस दुखद समाचार को सुनकर उनकी हज़ारों दिव्यांगजन छात्रों, अभिभावकों तथा रेणु विद्या मंदिर प्रशासन और श्री रामेश्वर सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी I
नहीं रहीं रेणु व़िद्या मंदिर की संस्थापक सुशीला गुप्ता
