पीजेपी ने रोहताश कुमार को बनाया हरियाणा का प्रदेश प्रभारी

पीजेपी ने रोहताश कुमार को बनाया हरियाणा का प्रदेश प्रभारी
Spread the love

चंडीगढ़, 2 जून । पोलिटिकल जस्टिस पार्टी (पीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव बुद्धि नाथ प्रजापति ने पंचकूला के रोहताश कुमार को पार्टी का हरियाणा प्रदेश का प्रदेश प्रभारी एवं सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पार्टी का मानना है उनके कुशल नेतृत्व और राजनीतिक अनुभव के जरिए पार्टी का मार्गदर्शन हरियाणा में होगा और हरियाणा की जनता के सुख-दुख के साथ पूरी पार्टी उनके साथ सदैव खड़ी रहेगी तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी l यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *