कांग्रेस ने वार्ड-8 के पार्षद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वच्छता अभियान की खोली पोल

Spread the love

चंडीगढ़, 2 जून । चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने जारी एक बयान में बताया कि शहर भर में बीजेपी शासित नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की पोल खोल कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को बीजेपी के अध्यक्ष अरुण सूद के वार्ड नंबर 8 का दौरा महिला कांग्रेस द्वारा किया गया।
जिसमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की जिला एक की अध्यक्ष इंदु अग्रवाल और उनकी टीम ने वार्ड नंबर 8 के सेक्टर 37 और सेक्टर 38 में निरीक्षण किया। जिसमें उनके साथ महिला कांग्रेस की राजरानी, गीता, गुलशन, और ततविंदर कोर ने वार्ड का निरीक्षण किया।
इंदु अग्रवाल और महिला कांग्रेस टीम के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेक्टर 37 और 38 की रोड गली ब्लॉक हुई हुई है और सड़कों पर पानी भरा हुआ है लेकिन सड़कों को साफ करने वाला कोई नहीं। कूड़ा जगह-जगह पड़ा है। पानी में मच्छर हो चुके हैं। पेवर ब्लॉक टूटे हुए हैं। साइकिल ट्रैक पर पत्तों के ढेर और झाड़ियां पड़ी हैं। घरों के पास जगा जगा कूड़े के ढेर है लेकिन नगर निगम और वार्ड के पार्षद को कोई लेना देना नहीं है।
राजरानी ने बताया कि बीजेपी के अध्यक्ष और वार्ड नंबर 8 के पार्षद अरुण सूद ने कल नगर निगम की सदन की मीटिंग में बताया था कि मेरे वार्ड में लियोनस कंपनी बहुत अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन कहने में और करने में बहुत फर्क है। आज वार्ड नंबर 8 का निरीक्षण करने के बाद पता चल रहा है कि कितना अच्छा कार्य लाइंस कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
इंदु अग्रवाल ने कहा कि अगर लायंस कंपनी इतना ही अच्छा कार्य कर रही है तो आज सेक्टर 37 और 38 की इतनी दुर्दशा क्यों हुए हुए है।
अंत में गीता ने कहा कि अगर बीजेपी के अध्यक्ष और वार्ड नंबर 8 के पार्षद अरुण सूद के खुद के सेक्टर 37 की हालत इतनी निंदनीय है। तो चंडीगढ़ कैसे स्वच्छता रैंकिंग में पहले नंबर पर आएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *