चंडीगढ़, 25 मई । बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टेलीफोनिक मीटिंग हुई । इस मीटिंग में पूरे देश और विदेश वासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी गई । पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। यह गौतम बुद्ध की जयंती है और उनका निर्वाण दिवस भी। इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। आज बौद्ध धर्म को मानने वाले विश्व में 50 करोड़ से अधिक लोग इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। बिहार स्थित बोधगया नामक स्थान हिन्दू व बौद्ध धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थान हैं। गृह त्याग के पश्चात सिद्धार्थ सात वर्षों तक वन में भटकते रहे। यहां उन्होंने कठोर तप किया और अंततः वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई। तभी से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।