आवेदन-पत्र जमा करवाने में विलम्ब शुल्क 5000 रूपए किया गया

Spread the love

चंडीगढ़, 1 मार्च । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा शैक्षिक सत्र 2019-20 एवं 2020-21 हेतु मिडल कक्षा के लिए अराजकीय स्थाई व अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए सम्बद्धता आवेदन-पत्र जमा करवाने के लिए विलम्ब शुल्क 5000 रूपए सहित अंतिम तिथि 12 मार्च, 2021 निर्धारित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि ऐसे अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय जिनके द्वारा सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क प्रति वर्ष 2000 रूपए करवाया जाना है तथा अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क प्रति वर्ष 8000 रूपए जमा करवाया जाना है, उन्हें अब सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क व विलम्ब शुल्क 5000 सहित 12 मार्च, 2021 तक आवेदन करने का एक और अवसर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए आगे बताया कि जिस विद्यालय द्वारा प्रथम बार मिडल कक्षा तक स्थाई मान्यता प्राप्त की है और शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता ली जानी है तो उस विद्यालय द्वारा सम्बद्धता शुल्क 8,000 रूपए के साथ बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा शैक्षिक सत्र 2019-20 की सम्बद्धता हेतु शुल्क जमा नहीं करवाया गया है, उस विद्यालय द्वारा सत्र 2019-20 एवं 2020-21 दोनों वर्षों के लिए सम्बद्धता निरन्तरता शुल्क जमा करवाया जाना है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सम्बद्धता आवेदन-पत्र का प्रोफार्मा बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट www.bseh.org.in से डाउनलोड करके पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित शुल्क, नवीनतम समिति का प्रमाण-पत्र, स्टाफ स्टेटमैंट व मान्यता की सत्यापित छायाप्रति संलग्न की जानी अनिवार्य है। सम्बद्धता आवेदन-पत्र एवं शुल्क दस्तीतौर व डाक के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में जमा करवाया जाना है इसके अतिरिक्त सम्बद्धता शुल्क बैंक ड्राफट के माध्यम से या बोर्ड मुख्यालय के काऊन्टर पर नकद भी जमा करवाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *