भाजयुमो ने राहुल राणा के चंडीगढ़ आगमन पर किया गया सम्मान

Spread the love

चंडीगढ़, 19 मई। भाजयुमो हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का प्रथम चंडीगढ़ प्रवास पर चंडीगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा की अगुवाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव अमित राणा भी विशेष रूप से उनके साथ रहे।
चंडीगढ़ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने सिरोपा डाल कर राहुल राणा का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि उनका संगठन में रहते हुए राहुल राणा से पुराणा परिचय है और कई वर्षों से हरियाणा प्रदेश में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए तन, मन और धन से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल राणा का प्रदेश अध्यक्ष जैसे उच्च दायित्व पर पहुँचना इस बात को साबित करता है कि कोई साधारण परिवार का व्यक्ति अपनी निष्ठा व समर्पण से कार्य करते हुए भाजपा में ही आगे बढ़ सकता है।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह, अभिनव शर्मा, प्रदेश महामंत्री गणेश झा, जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव कमल शर्मा, रोबिन राणा, शशांक दुबे, आशीष चौधरी मसूदपुर, नरेश राणा, विशाल सैनी, मोनु वर्मा, आदि पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *