चंडीगढ़, 18 मई । वार्ड नम्बर 15 की कांग्रेस पार्षद रविंदर कौर गुजराल नगर निगम कार्यालय के बाहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पानी के बढ़ाए रेट्स के खिलाफ चल रहे धरने पर पहुंची और उन्होंने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाई व जूस दिए इस मौके पर बोलते हर गुजराल ने कहा कि हमने पानी के रेट्स को लेकर हाउस में भी वाकआउट किया था कि पानी के रेट इतने न बढ़ाए जाएं लेकिन बीजेपी के पार्षदों ने हमारी नही सुनी व पानी के रेट तीन गुना बढ़ा दिए हम हर ब्लॉक में इसी तरह धरने देंगे जब तक पानी के रेट कम नही होते।
इस मौके पर रामेश्वर गिरी ने कहा कि आने वाले दिनों में धरने के रुख ओर तेज किया जायेगा महंगे पानी के बिलों की व नोटिफिकेशन प्रतियां भी जलाई जायँगी संजीव गाबा ने कहा कि अभी पानी की कुछ घण्टे की सप्लाई है तो इतना अधिक बिल है 24 घण्टे की सप्लाई पर बिल कितना होगा खुद अंदाजा लगाइये।
नगर निगम ने तीन गुना बढ़ाए पानी के रेट खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का धरना कल 10वें दिन में प्रवेश हो जाएंगा। मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय भजनी, सुरजीत ढिल्लों ने महंगे पानी के खिलाफ धरने में महिला कांग्रेस से शमशाद बानो, राफ्फिकन, कुलदीप कौर, मनजीत कौर और नीमो को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे है।
