चंडीगढ़, 22 फरवरी। बीती शाम कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग सीबी ओझा चीफ़ इंजिनियर के साथ हुई। तकरीबन चार घंटे चली मीटिंग मे बहुत सी मांगो पर सहमती बनी।
मीटिंग में रंजीत सिंह एसई इलेक्ट्रिकल, एसई इलेक्ट्रिसिटी अनिल धमीजा, राजेश बंसल एसई पब्लिक हेल्थ एवम एसई कंस्ट्रक्शन सर्कल 1, जिगना के संगाडिया एसई कंस्ट्रक्शन सर्किल 2, एक्सईएन हेड क्वार्टर दलीप कुमार, राकेश चौहान, जीपी सिंह, दिनेश टंडन एक्सईएन इलेक्ट्रिकल, संजय साहनी एक्सईन पब्लिक हेल्थ, एसपी सिंह लॉ ऑफिसर के इलावा क्लेरीकल अमला भी शामिल थे।
मीटिंग में लिए गए फैसले:
एसई इलेक्ट्रिकल ठेका कंपनियों के विरोध हुई कंप्लेटो पर की गई कारवाई की रिपोर्ट 10 दिन में चीफ इंजीनियर ऑफिस में भेजेंगे। आउट सोर्सिंग वर्करों को 15 दिन की छुट्टी जेम पोर्टल के एग्रीमेंट के अनुसार दी जाएगी यह निश्चत करे,सैलरी समय पर मिले, एक महीने में डीसी रेट्स का एरियर तथा ठेकेदार द्वारा काटी गई सैलरी जल्द दे,आउट सोर्सिंग वर्करों को तेल,साबुन, टूल किट ,यूनिफॉर्म आद देने के संबंध में जल्द प्रपोजल भेजे। चीफ इंजीनियर ने नरदेश दिए कि इन मांगे पर तरुंत एक्शन ले कर रिपोर्ट करे और यह निश्चित करे के यह मसले दोबारा ना उठे।
माननीय चीफ इंजीनियर ने नरदेश दिए कि प्रमोशन की पोस्टों को समय बध तरीके से भरा जाए दिसंबर तक परमोशन की खाली होने वाले सभी पोस्टों के एजेंडे तयार किए जाएंगे। यूनीयर टेक्नीशियन तथा जेई की प्रमोशन की पोस्ट एक महीने में भरी जाएगी।
हैंडीकैपट तथा एस सी कोटे की पोस्ट पहल के आधार पर भरी जाए तथा डीम्ड ऑब्लिश्ड पोस्टों को रिवाइव करने का केस 10दिन मे भेजा जाए।
टेक्नियाशन की प्लेसमेंट का एरियर दिया जाएगा। इस संबंध में सर्कल बजट मांगे।आउट सोर्सेड वर्करों की अलग अलग कैटेगरीज की पे पैरटी के लिए डीसी को लिखा जाएगा। पीएच सर्किल में टेक्नीशनस की जलदी प्लेसमेंट की जाएगी। सभी विभागो में गम बूट तथा बरसाती जल्द दी जाएगी।
ट्यूबवेलों पर वर्करों के लिए जल्द ही बैंच तथा कुरसी दी जाएगी। डायरेक्ट कोटे की पोस्टों को जल्द भरा जाएगा। जे ई के आर. आर मे जल्द अमेंडमेंट की जाएगी जिस में फिटर को भी प्रमोशन के लिए डाला जाएगा, तथा आईटीआई कोटा 2% बढ़ाया जाएगा। सभी सर्किलों में रहते डेली वेज तथा वर्कचरज वर्करों को खाली पड़ी पोस्टों पर जल्द रेगुलर किया जाए गा।
अबोलिश हो चुकी पोस्टों को रिवाइवल के लिए केन्द्रीय सरकार को भेजा जाएगा। चीफ इंजीनियर ने आउट सोर्सिंग वर्करों को पेंडिंग सैलरी तथा डीसी रेट्स का एरियर देने के लिए 1करोड़ का बजट भी रालीज किया तथा शुक्रवार तक सैलरी रिलीज करने के नरदेश दिए। मीटिंग के अंत में चीफ़ इंजिनियर का धन्याद किया गया। मीटिंग में चीफ इंजीनियर द्वारा लिए गए सार्थक फसलों के मद्देनजर 27 फरवरी को चीफ इंजीनियर ऑफिस के घेराव का कार्यकर्म फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 25 दिन बाद फिर मांगो को विचारा जाएगा।
मीटिंग में कोऑर्डिनेशन कमेटी की तरफ से सतिंदर सिंह प्रधान, राकेश कुमार महासचिव,किशोरी लाल प्रेसीडेंट इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन, वरिंदर बिष्ट चेयरमैन रोड यूनीयन से रोहित कुमार पब्लिक हेल्थ से जनरल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह, सुरिंदर कुमार,सुखविंदर सिंह, सुनील मालिक, चंडीगढ़ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट एंप्लॉयेज एंड वर्कर्स यूनियम के प्रधान वीर सिंह,तथा जज संधू सीतल सिंह तथा भूपिंदर सिंह आउट सोर्सिंग वर्करों के नुमाइंदे शामिल थे। यह जानकानी जारी एक विज्ञप्ति में राकेश कुमार एवं जसविंदर सिंह ने दी।

