सत्ता में रहकर भी भाजपा के कार्यकर्ता में सेवा भावना कूट-कूट कर भरी हुई: नरेश अरोड़ा

Spread the love

चंडीगढ़, 15 मई । भाजपा के कार्यकर्ता में सत्ता में रहकर भी सेवा भावना कूट-कूट कर भरी है। प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने यह बात जारी एक बयान में कहीं। उन्होंने बताया की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में कोरोना महामारी के इस दौर में पूरा 1 साल हो गया पर भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के कार्य से थका नहीं है और पूरे जोर शोर से जनता की सेवा में हाजिर है।
नरेश अरोड़ा ने बताया कि जब से करोना महामारी की यह दूसरी लहर आई है तभी से चंडीगढ़ भाजपा ईकाई के कार्यकर्ता जनता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं और चंडीगढ़ की जनता को हर सहूलियत मिले इस कोशिश में दिन रात लगे हैं इसी के मद्देनजर भाजपा कार्यालय से रोज दो ढाई सौ लोगों का पोस्टिक खाना दो समय लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। जो लोग करोना की बीमारी से उभर चुके हैं उन लोगों को जागरूक करके उनसे प्लाज्मा का डोनेशन करवाया जा रहा है और जो लोग करोना से गंभीर रूप से पीड़ित हैं उनको दिलवाया जा रहा है।
वैक्सीनेशन के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन करवाएं और अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करें। लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाएं इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार इम्यूनिटी बूस्टर लोगों के घरों में जाकर बांट रहे हैं और पार्टी कार्यालय में भी रखा हुआ है कोई भी व्यक्ति जाकर पार्टी कार्यालय से इम्यूनिटी बूस्टर ले सकता है। नरेश अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का आदेश है कि जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाएगा तब तक यह सभी सेवा कार्य चलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *