साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

चंडीगढ़़ 10 मई। विद्या धाम यूएसए ने विभिन्न साहित्यकारों को ‘भारतीय संस्कृति संवाहक’ के सम्मान से सम्मानित करने के लिए ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया। जानकारी देते हुए संस्था की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ.सरिता मेहता ने बताया कि उन्होंने इस संस्था की स्थापना सन 2000 अमेरिका में भारतीय संस्कृति को विदेशों में पल रहे बच्चों तक पहुचाने के उदेश्य से की थी और आज तक वे सफलता पूर्वक इस कार्य में जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने प्रयास से प्रवासी बच्चों को न केवल भारत की अमर सनातन संस्कृति और भाषा से जोड़ है, बल्कि उसे समृद्ध बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। न केवल भारतीय संस्कृति को सहेजकर रखा है, बल्कि उसे संरक्षित, संवर्धित करने में सफलता पाई है। यही वजह है की विद्या धाम संस्था का ( एम. ओ. यू) गुजरात सरकार से हुआ। उन्होंने जानकारी देते बताया की इसी श्रंखला के तहत वे प्रति वर्ष साहित्यकारों को सम्मानित करने के लिए भारत में समारोह किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप पारेख, जॉइंट सेक्रेटरी, गुजरात सरकार, अध्यक्षता वरिष्ठ सहित्यकार प्रेम विज व डॉ. विनोद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन कवित्री नीरू मित्तल ने किया।
जिन सहित्यकारों को “भारतीय संस्कृति संवाहक’ के सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें डॉ. कैलाश अहलुवालिया, डॉ. सुभाष रस्तोगी, केदार नाथ ‘केदार, विजय कपूर, डॉ. अनीश गर्ग, राजेश शर्मा, सुभाष भास्कर, बबिता कपूर, गणेश दत्त, आर. के. मल्हौत्रा, उर्मिल कौशिक सखी, नेहा अरोरा, अशोक कौड़ा’ जर्नलिस्ट’, डॉ. उमा शर्मा, पुनीता बावा, डेज़ी बेदी जुनेज़ा, रघुनाथ राय शर्मा, ईश्वरी हिंद्जा, सुशील कुमार गुप्ता, राकेश शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *