मास्क बांटकर लोगों को घर से ना निकलने का वाल्मीकि सभा ने किया आग्रह

Spread the love

चंडीगढ़़, 8 मई। इंटरनेशनल( यू.के) और अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के प्रधान एडवोकेट अश्वनी बगानिया ने शनिवार को मजदूर लोगों को और मजदूरों के बच्चों को जिनके पास मास्क नहीं थे, उनको घर-घर जाकर मास्क बांटे गए। सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंटरनेशनल( यू.के) और अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के प्रधान अश्विनी बगानिया और सोशल वर्कर गीता देवी के द्वारा लोगों को घर घर जाकर यह कहकर जागरूक किया गया कि वह बिना किसी कारण अपने घर से बाहर ना निकले और हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड तक अपने हाथ धोएं और हमेशा मास्क लगाकर रखें और अपने आसपास और घर के आसपास अधिक लोगों को खड़ा होने से मना करें। सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंटरनेशनल (यू.के) के उप प्रधान अश्विनी बगानिया द्वारा बताया गया कि कि उनकी संस्था के सदस्यों द्वारा यह अभियान चंडीगढ़ के धनास की कच्ची कॉलोनी और मोहाली के मटोर, मौली पिंड और पंजाब में कपूरथला, जालंधर , तरनतारन ,पटियाला और चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में मास्क बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *