चण्डीगढ़, 4 मई। इन्डियन काऊंसिल फॉर चाईल्ड वैल्फेयर कर्मचारी यूनियन द्वारा पिछले पांच सालों से लम्बित पड़ी मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज करवा रही है यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों का 01.04.2016 से महंगाई भत्ते में वृद्धि किया जाए वही दिनांक 01.04.2017 से डी.सी. रेट को बहाल करना, स्विचओवर स्टाफ को नियुक्तिपत्र देना, ग्रेच्युटी एक्ट 1972 को सब कर्मचारियों पर लागू करना आदि को लागू करवाने व आई.सी.सी.डब्लयु प्रशासन के नकारात्मक मुलाजम विरोधी रवैये के खिलाफ बाल भवन सैक्टर 23 में लगातार संघर्ष कर रही है, कर्मचारी यूनियन की प्रधान रेखा शार्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में चर्चा की कि चण्डीगढ़ में लगातार बढ़ रही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आई.सी.सी.डब्लयू यूनियन ने 05-05-2021 को की जाने वाली विषाल रैली व किये जा रहे संघर्ष को स्थगित करने का फैसला किया है तथा आई.सी.सी.डब्लयू प्रषासन से अपील की है कि आई.सी.सी.डब्लयू कर्मचारियों के मासिक वेतन में पिछले पांच वर्षो से एक रूपये की भी वृद्धि नहीं हुई है, सहानुभूति से विचार करके व संस्था के माहौल को ठीक रखने के लिए जल्द से जल्द मांगों को लागू किया जाए। यह जानकारी जारी एक बयान में संस्था के महासचिव बिहारी लाल ने दी।