पुस्तक यकीनन साहित्य जगत में अपना उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगी: प्रेम विज

Spread the love

चण्डीगढ़ 1 मई : संवाद साहित्य मंच के महासचिव चर्चित कवि डॉ. विनोद कुमार शर्मा का काव्य संग्रह “बढ़ते कदम” प्रकाशित होकर आ गया है। जैसे ही हालात ठीक होंगे, पुस्तक का विमोचन विधिवत किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने बताया कि काव्य संग्रह में कुल 78 कविताएं हैं जो जीवन व्यवस्था, परिवार, परिवेश, रिश्तों तथा सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। डॉ. विनोद शर्मा का एक अन्य काव्य संग्रह भी जल्द ही आने वाला है। इनकी कविताएं अक्सर समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं जो विशेषकर युवाओं का उचित मार्गदर्शन करती हैं। प्रेम विज ने कहा कि यह पुस्तक यकीनन साहित्य जगत में अपना उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *