चंडीगढ़, 5 नवंबर। हर साल भगवान विष्णु के साथ तुलसी का विवाह कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। चंडीगढ़ की मीरा शर्मा ने बातचीत में बताया पवित्र कार्तिक एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है एवं भगवान विष्णु शालिग्राम जी का विवाह तुलसी के साथ एकादशी के दिन ही हुआ था। आज महिलाएं शुभ मुहूर्त में नहा धोकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना धूप दीप जलाकर एवं फल प्रसाद चढ़ाकर करती हैं। आज के दिन भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित जरूर करना चाहिए एवं शाम को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।