चंडीगढ़, 21 अप्रैल। प्रशासक एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जिसमें करोना की रोकथाम के लिए एक सुनिश्चित पॉलिसी बन सके। इन विचारों का प्रगटावा चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के चंद्रमुखी शर्मा ने एक प्रेस नोट में किया। उन्होंने कहा कांग्रेस और भाजपा लोगों में शंका पैदा कर रही है जिससे अनिश्चितता का माहौल बन गया है। प्रशासक को चाहिए कि वो एक सुदृढ़ नीति बनाकर लोगों का बचाव करें। शर्मा ने कहा भाजपा चंडीगढ़ के निवासियों को एक सुरक्षित माहौल देने में सफल नहीं हो सकी और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की आपसी कलह चंडीगढ़ के लिए दुख का सबब बन चुकी है।
चंद्रमुखी ने कहा एक तरफ विपक्ष के नेता दविंदर सिंह बबला लॉक डाउन की मांग कर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुभाष चावला ने लॉकडाउन ना लगाने की बात की है जिससे स्पष्ट है कि मतभेद मतों में बहुत ज्यादा है उन्होंने तंज करते हुए कहा कांग्रेस शासित प्रदेशों जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ में तो लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन चंडीगढ़ के नेता शायद लोगों के लिए गंभीर नहीं है।
आम आदमी पार्टी के प्रभारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नॉमिनेटेड काउंसलर चिरंजीवी सिंह व्यापारी वर्ग की सहानुभूति हासिल करने के लिए लॉक डाउन का विरोध कर रहे हैं लेकिन अब तक वह लोगों को बचाने के लिए कोई भी नीति नहीं बना सके हैं इससे यह जाहिर है कि भाजपा अपने काम में बुरी तरह फेल हो चुकी है! चंद्रमुखी शर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी उस हर एक कदम का साथ देगी जोकि लोगों के जीवन को बचाने के लिए उठाया जाएगा।