चंडीगढ़, 20 अप्रैल। बिहिप चंडीगढ़ मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि रामनवमी के पर्व पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉक डाउन की विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ घोर निंदा करता है क्योंकि श्री राम जन्म स्थली अयोध्या जी में भगवान श्री राम जी के मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और यह पर्व बड़े ही धूमधाम से पूरे भारतवर्ष में मनाया जाना है। परंतु चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने घटिया विचारों को दर्शाते हुए इस पवित्र पर्व पर लॉक डाउन की घोषणा करके हिंदुओ की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि समय के गर्भ में हिन्दुओं का आक्रोश अंकुरित हो रहा है। वो दिन दूर नही,जब इस भूमि पर हिन्दुओं के धर्मयुद्ध का शंखनाद होगा
बिहिप प्रिंट मीडिया प्रभारी अनुज कुमार सहगल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने जो हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है यह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। पिछले वर्ष भी रामनवमी के पर्व पर प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया था और जैसे ही रमजान का त्योहार आया तो लॉकडाउन होने के बाबजूद भी त्योहार को मनाने की छूट दे दी थी। परंतु हिंदुओं की आस्था के साथ यह खिलवाड़ कोई भी करें जिसमें देश की सरकार हो चाहे प्रशासन हो हिंदू इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगें ।
चंडीगढ़ प्रशासन हिंदुओं की आस्था के साथ कर रही खिलवाड़: विहिप चंडीगढ़
