आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया अपना स्थापना दिवस

Spread the love

चंडीगढ़, 13 अप्रैल। आर्य समाज सेक्टर 7 बी, चंडीगढ़ में वैदिक नव संवत्सर 2078 वर्ष एवं आर्य समाज स्थापना दिवस उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ हवन से प्रारंभ किया गया।
आचार्य मनोज कुमार शास्त्री ने यज्ञ के दौरान बताया कि इस दिन आर्य समाज की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति का मूल वेद हैं। सृष्टि की उत्पत्ति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी और धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को हुआ था। उन्होंने बताया कि वैदिक संस्कृति के सभी पर्व एवं त्यौहार भी इसी दिन विशेषत: मनाने की परंपरा रही है। आज का दिन सभी भारतीयों को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए तथा सभी को मंगलमय कामना करनी चाहिए। इस मौके पर आर्य समाज के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रविंद्र तलवाड़, प्रकाश चंद्र शर्मा, आनंद शील शर्मा, डॉ विनोद कुमार शर्मा ने इस मौके पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *