भारत सरकार ने आर्मड फोर्स ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ के लिये नया पैनल किया जारी: सत्य पाल जैन

भारत सरकार ने आर्मड फोर्स ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ के लिये नया पैनल किया जारी: सत्य पाल जैन
Spread the love

चंडीगढ़, 10 अप्रैल। भारत सरकार ने चंडीगढ़ स्थित आर्मड फोर्स ट्रिब्यूनल में भारत सरकार की आर्मी, नेवी तथा एयरफोर्स से सम्बंधित केसों की पैरवी के लिये 70 सदस्यों का नया पैनल जारी किया है।
ये जानकारी देते हुये भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने बताया कि 70 सदस्यीय पैनल में 34 सीनियर पैनल काउंसल है तथा 36 सैन्ट्रल गवर्नमेंट काउंसल है। सीनियर पैनल कांउसिल नियुक्त किये गये सभी वकीलों को कम से कम 10 साल का अनुभव है। कुल 70 काउंसल के पैनल में से 43 नई नियुक्तियां हैं। श्री जैन ने बताया कि इन 70 वकीलों के पैनल में 20 महीला वकील भी शामिल है।
जैन ने बताया कि ये पैनल 6 अप्रैल, 2021 से लेकर अगले 3 वर्ष तक काम करेगा तथा इन सभी वकीलों को केस लड़ने के लिये भारत सरकार के कानून मंत्रालय द्वारा दी गई शर्तो के अनुसार फीस अदा की जायेगी।
यहां ये उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा अपने केसों की पैरवी के लिये उच्च न्यायालय, आर्मड फोर्स ट्रिब्यूनल, सैक्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल तथा पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में स्थित विभिन्न जिला न्यायालयों एवं ट्रिब्यूनलस् में अलग-अलग पैनल बनाये गये हैं, जो अपर महासलिसटिर श्री सत्य पाल जैन के अधीन काम करते हैं।
सीनियर पैनल काउंसलः- मुकेश कौशिक, सत्यवान अहलावत, विजय कुमार चौधरी, राजेन्द्र सिंह डोगरा, प्रमोद कुमार शर्मा, विकास शर्मा, रजनी नरूला, केवल कृष्ण बैनीवाल, अश्वनी कुमार शर्मा, मनीषा गर्ग, बलविन्द्र कौर, तुनीत वालिया, संगीता तिवारी (दुबे), पुनीत कौर सेखों, राजेश कौल, तरूण गुप्ता, अनुपमा शर्मा, वैभव प्रराशर, नवदीप कुमार बजाज, वर्षा गहलावत, सवीता चौधरी, अगम कुमार जंड, रोहित वर्मा, सोनिया शर्मा, अधिराज सिंह ठाकुर, फरीद सिंह विर्क, सतिन्दर सिंह, नेम चन्द नहाटा, भावना दत्ता, डॉ. सारिका गुप्ता, शालिनी अत्री, अमित श्योरान, नीरज शर्मा, लोकेष चन्द्र अग्रवाल शामिल हैं।
सैन्ट्रल गवर्नमेंट काउंसलः- कमल कुमार योगी, रूबीनिया शर्मा, संदीप गुप्ता, अभिषेक कौशिक, दविन्द्र सिंह डडवाल, समदिश सहदेव, अमित शुक्ला, योवन शर्मा, करन सचदेवा, भृगु अग्निहोत्री, गौरव खेड़ा, चन्द्र शेखर सिंधाल, मनोज कुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, गगनप्रीत कौर, मदन मोहन पांडेय, रचना रूद्रा, राज कुमार स्याल, सनल कुमार, तपिष कुमार गुप्ता, प्रियंका सूद, राहुल सचदेवा, परिक्षित सिंह, हरपाल सिंह गिल, सुतिक्षण शर्मा, अमित भनोट, अनिरूद्ध सिंह, मुकेश मेहरा, राहुल वर्मा, हितेष सूद, सुनयना गुप्ता, अषोक कंवल, आदित्य पाल सिंगला, हर्ष नेयोल, मधुर गोयल, अंकिता अहुजा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *