कोऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले किए जा रहे रोष मार्च में बिजली मुलाजिम भी होंगे शामिल

कोऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले किए जा रहे रोष मार्च में बिजली मुलाजिम भी होंगे शामिल
Spread the love

चंडीगढ़, 22 अगस्त। इलेक्ट्रिकल वर्कमेंन यूनियन की वर्किंग कमेटी की मीटिंग यूनियन के चेयरमैन वीरेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में सेक्टर 25 में हुई। मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आउट सोर्सेड वर्करों के लिए समान काम के लिए समान वेतन लागू करवाने के लिए, 1.4.2022 से रिवाइज्ड डीसी रेट्स की नोटिफिकेशन मे विसंगतिओ को दूर करवाने के लिए, आउट सोर्सेड वर्करों के लिए सिक्योरड पॉलिसी बनवाने के लिए, खाली पोस्टों को जल्द भरवाने के लिए, डेली वेज वर्करों को पक्का करवाने के लिए, गावों से नगर निगम में मे तपदील हुए स्वीपरों की सैलरी बेसिक प्लस डीए के अनुसार निश्चित करवाने के लिए आदि मांगों को लेकर 26 अगस्त को कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले यूटी मुलाजिमों के होने वाले रोष मार्च में बिजली मुलाजिम भी हिस्सा लेंगे ।
मुलाजिमों को संबोधन करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार, यूनियन के प्रधान किशोरी लाल तथा चेयरमैन वरिंदर बिष्ट ने डीसी रेट्स में बड़े पैमाने पर भेद भाव की सख्त शब्दों में नखेदी की। उन्होंने कहा कि डीसी रेट्स की वृद्धि में कम वेतन ले रहे वर्करों के साथ धोखा किया है। एक तो महंगाई दर के अनुसार डीसी रेट्स नहीं बढ़ाए गए, बढ़ी हुई मंहगाई भत्ते के अनुसार डीसी रेट्स में 20% की बढ़ोतरी बनती है । दूसरी और रिवाइज डीसी रेट्स में 436 में से 129 कैटेगरीज की सैलरी फ्रीज कर दी गई है, यह आउट सोर्सेड वर्करो से धक्का है। डीसी रेट्स मे 15% की हुई वृद्धि का लाभ सिर्फ कुछ कैटेगरीज को ही मिला। 57 कैटेगरीज की सैलरी में 2%, 11% तक ही बढ़ोतरी हुई है। बराबर ग्रेड पे वाली कैटेगरीज के डीसी रेट्स भी अलग अलग फिक्स किए गए हैं। कुछ कैटेगरीज के सामने विभाग का नाम लिख कर कन्फ्यूजन क्रिएट कर दिया है। कुछ कैटेगरीज ऐसी है जो कई विभागों में है लेकन उनके सामने विभाग का नाम नहीं लिखा गया। डीसी रेट्स की बढ़ोतरी में बड़े स्तर पर पक्षपात हुआ है। जूनियर टेक्नेशियन की कैटेगरी को इलेक्ट्रिशियन तथा लिफ्ट ऑपरेटर के बराबर करने का वायदा भी माननीय डीसी ने पूरा नहीं किया।
इस धक्के का विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि जिन विभागों ने उस विभाग में काम कर रहे मुलाजियो के ग्रेड पे डीसी ऑफिस को सूचित कर दिए हैं उनका डीसी रेट उसी हिसाब से बड़ाया जाए। मीटिंग को यशपाल शर्मा भरत सिंह राणा, सुखविंदर सिंह, अमरतपाल, तरुण कुमार, भावी लाल रोक्का, बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, राजेश कुमार आदि ने संबोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *