चंडीगढ़, 16 अगस्त। दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिक अंगों के बाँटने सम्बन्धी 18 अगस्त, 2022 को ऐडवरगंज मलोट में कैंप प्रातः काल 11 बजे लगाया जा रहा है। इस कैंप की अध्यक्षता सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर द्वारा की जायेगी।
इस संबंधी जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कृत्रिक अंग मुहैया करवाने के लिए यह कैंप अलिमको द्वारा लगाया जा रहा है। पहले पड़ाव में दिव्यांग व्यक्तियों की असेसमेंट की जायेगी और दूसरे पड़ाव में उनको कृत्रिक अंग बांटे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस कैंप से पहले दिव्यांग व्यक्तियों की जन सेवा केन्द्रों ( कॉमन सर्विस सैंटर) के द्वारा रजिस्ट्रेशन की जा रही है। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों से अपील की कि इस कैंप का लाभ उठाने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन पास के कॉमन सर्विस सैंटर में करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की रजिस्ट्रेशन रह जाती है तो उसकी रजिस्ट्रेशन कैंप के दौरान भी की जायेगी।