चंडीगढ़, 16 अगस्त। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण एक नदी में गिरने के कारण सात इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की मौत पर अफ़सोस प्रकट किया है। इस हादसे में ज़ख्मी हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए उन्होंने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की है।
अपने शोक संदेश में स्पीकर ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण ख़बर के बारे में पता लगने पर उनको बहुत दुख हुआ है। उन्होंने शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए दुखी परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की है। संधवां ने कहा ‘‘मैं ज़ख्मी जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ।’’