विजीलैंस द्वारा हैड कॉन्स्टेबल 20,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Spread the love

चंडीगढ़, 13 अगस्त। राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के मकसद से चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज थाना ज़ीरा, फिऱोज़पुर में तैनात हवलदार कारज सिंह (नंबर 1021/ फिरोजपुर) को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजि़म हैड कॉन्स्टेबल कारज सिंह को गाँव ढंडियां, तहसील ज़ीरा के कारज सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि थाना ज़ीरा में उसके भाई के खि़लाफ़ माइनिंग का केस दर्ज किया है और इस मामले की जांच कर रहा उक्त हवलदार उसके भाई को गिरफ़्तार न करने के बदले उससे 30,000 रुपए की माँग कर रहा था, परन्तु सौदा 20,000 रुपए में तय हुआ है।
उक्त शिकायत के तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और हवलदार कारज सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्ध में उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *