भाजपा ने कोरोना टिकाकरण को लेकर लोगों को किया जागरूक

Spread the love

चंडीगढ़, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के दूसरे दिन चंडीगढ़ भाजपा द्वारा कोरोना से बचाव हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया | इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज चंडीगढ़ के सभी 56 सेंटर पर सहायता केंद्र खोले और लोगों की हर प्रकार से सहायता की | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इन सभी सहायता केन्द्रों में जा कर नीरिक्षण किया टीका लगवाने आये लोगों से बातचीत भी की | उनके साथ पार्टी के प्रदेश सचिव अनूप गुप्ता, फार्मा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रिन्स बंदुला, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, रविन्द्र पठानिया, राजिन्द्र शर्मा, मनीष भसीन भी उपस्थित थे | उधर पार्टी के प्रदेश महासचिव रामबीर भट्टी ने भी कई स्थानों पर जा कर सहायता केन्द्रों का दौरा किया | इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और राजिंदर शर्मा ने भी टीका लगवाया |
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्टी ने ये निर्णय लिया है कि स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे जिसके तहत प्रतिदिन कोई न कोई जन जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा | इसी के अंतर्गत आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर सहायता केंद्र खोले और लोगों को घरों से लाकर उनका पंजीकरण करने में मदद की और उनको टीका भी लगवाया | इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को बैठने से लेकर पानी तक की भी सुविधा प्रदान की | उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं | उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें इस बात से बिलकुल नहीं घबराना चाहिए कि इस टीके को लगवाने से किसी भी प्रकार कि असुरक्षा है | उल्टा ये तो हमें कोरोना जैसी विकट बीमारी से बचाने में सहायता करता है | देश में इतने नामी लोगों ने टीके लगवाए हैं |स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और स्वयं उन्होंने भी टीका लगवाया | किसी भी बात की घबराने की आवश्यकता नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *