चंडीगढ़, 12 अगस्त। जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और औषधीय पौधा देकर सम्मान किया गया। सबसे पहले चंडीगढ़ में बर्ड एंबुलेंस के नाम से प्रसिद्ध प्रिंस मेहरा का उनके निवास सेक्टर 35 में पहुंचकर संस्था के संस्थापक एवं निदेशक प्रभुनाथ शाही ने सम्मान किया और बताया कि प्रिंस मेहरा पक्षियों के लिए बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और सभी को हमें इनके इस उत्तम कार्य से प्रेरणा लेना चाहिए। प्रिंस मेहरा को लिम्का बुक अवार्ड से लेकर प्रशासन द्वारा कई विशिष्ट पुरस्कार दिए जा चुके हैं और चंडीगढ़ के एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट में काम करने के बाद पक्षियों के लिए तथा अन्य समाजसेवी कार्यों में लगे रहते हैं। दूसरे सम्मानित व्यक्ति नरेश पुरी आशीष फिलिंग स्टेशन सेक्टर 42 के संचालक हैं और पर्यावरण के प्रति उनका पौधे लगाना और पौधे बचाने अभियान में बहुत ही सराहनीय योगदान है और इसकी खूबसूरती इंडियन आयल कारपोरेशन के सेक्टर 42 के पंप के चारों तरफ हरियाली देखकर प्रत्यक्ष प्रमाण मिल जाता है।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभुनाथ शाही ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ के चेयरमैन विपिन शेर सिंह के निवास सेक्टर 7 पहुंचकर उन्हें भी चंदन का एक पौधा और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देकर सम्मानित किए। शाही ने बताया कि बिपिन शेर सिंह जी चंडीगढ़ में कार्यरत कांट्रेक्चुअल और आउटसोर्स कर्मचारियों की आवाज बंद कर एक जनहित क्रांति उनके समस्याओं के समाधान के लिए चला रखी है और सदैव अपने लेखनी के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान के लिए चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक शासन और प्रशासन को जगाने का उत्तम कार्य कर रहे हैं। शाही ने एक बार इन सभी समाज सेवी महानुभावों के उत्तम स्वास्थ्य एवं परिवार में सुख शांति की कामना की और बताया कि चंडीगढ़ में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो सामाजिक कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ही अच्छे ढंग से कर रहे हैं इनका सम्मान फाउंडेशन के द्वारा लगातार जारी रहेगा और फाउंडेशन खुद भी सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित है। अंत में प्रिंस मेहरा, नरेश पुरी और विपिन शेर सिंह ने प्रभुनाथ शाही के पर्यावरण संबंधी जागरूकता के कार्यों का और समाज सेवा कार्य का हृदय से धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किए। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में जय श्री कृष्णा जय मधुसूदन ट्रस्ट के फाउंडर प्रभु नाथ शाही ने दी।
श्री कृष्ण फाउंडेशन ने विशिष्ट व्यक्तियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देकर किया सम्मानित
