तिरंगा देश की आन बान शान व अभिमान: अवि भसीन

तिरंगा देश की आन बान शान व अभिमान: अवि भसीन
Spread the love

चंडीगढ़, 10 अगस्त। तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान है ये तिरंगा भारत का गौरव है और प्रत्येक भारतवासी के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसलिए हर घर में तिरंगा अभियान में शामिल हों। यह बात भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने साईकल गढ़ फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 47 में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं से कहीं। अवि भसीन तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए थे, जिन्होंने बाद में इस यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया। इस दौरान उनके साथ साईकलगढ़ फाउंडेशन के फाउंडर मिशा बराड़, वार्ड मेमेबर्स में योगेश पुरी, अशोक कुमार, भारत भूषण भारद्वाज, अशोक बक्शी, वीके ठाकुर, अंकित नौटियाल भी उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा वार्ड के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पुनः अपने स्थान पर पहुँची। तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने हर घर तिरंगा लहराने की लोगों से अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *