चंडीगढ़, 10 अगस्त। आज पुरे शहर में धार्मिक एकता ट्रस्ट के माध्यम से भारतीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य सतविंदर सिंह भारतीय जी के नेतृत्व में ट्रस्ट के अन्य सदस्य बहन सुरभि श्रीवास्तव भारतीय, रंजीत सिंह भारतीय, विनय शर्मा भारतीय, तरुण सिंह भारतीय सर्वेश श्रीवास्तव भारतीय, आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय गए और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को भारतीयता की मुहिम के बारे में बताया, जहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी ने इस मुहिम की बहुत सराहना की और भाजपा कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने भारतीयता की शपथ ली।
ट्रस्ट के सदस्य दीपांशु शर्मा भारतीय ने बताया कि पूरा देश इस समय आजादी के 75 वी वर्षगांठ मना रहा है तो हम सभी को इस समय मिलकर देश में सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाना होगा और यह तब ही संभव है जब हम किसी के साथ किसी भी आधार जाति ,धर्म, भाषा, क्षेत्र, लिंग, के आधार पर पर कोई भेदभाव ना करें भारतीयता की मुहिम ही पूरे देश को एक सूत्र में बांध सकती है और इस बार जब हम सभी अपने अपने घरों पर आजादी का उत्सव मनाते हुए तिरंगा लहराए तब हम सभी को भारतीयता की शपथ लेनी चाहिए और अपने साथ दूसरे लोगों को भी दीलानी चाहिए ।भारत की उन्नति और प्रगति में हर भारतीय का एक साथ खड़ा होना बहुत जरूरी है।
धार्मिक एकता ट्रस्ट ने पूरे शहर में दिलवाई भारतियता की शपथ
