भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
Spread the love

चण्डीगढ़, 9 अगस्त। भाजयुमो, चण्डीगढ़ ने मंलगवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली जिसे सेक्टर तीन स्थित बोगैनविला पार्क से भाजपा प्रदेश प्रधान अरुण सूद व महापौर सरबजीत कौर ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस रैली का नेतृत्व स्थानीय भाजयुमो अध्यक्ष विजय राणा ने किया। इस अवसर पर भाजपा के दोनो महासचिव रामबीर भट्टी व चंद्रशेखर, दविंदर् सिंह बबला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा चंडीगढ़ से भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय राणा, उपमहापौर अनूप गुप्ता, भाजपा सचिव अमित राणा, भाजयुमो महामंत्री जसमनप्रीत, गणेश, भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, सोशल मीडिया सह प्रभारी गगन बिंदल आदि भी शामिल हुए। बाइक रैली शहर के विभिन्न जगहों से गुजरती हुई सेक्टर 33 स्थित टैरेस गार्डन में समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *