गौड़ीय मठ में राधा माधव जी का झूलन यात्रा महोत्सव प्रारंभ

गौड़ीय मठ में राधा माधव जी का झूलन यात्रा महोत्सव प्रारंभ
Spread the love

चण्डीगढ़, 8 अगस्त। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में भगवान श्री राधा माधव जी का झूलन यात्रा महोत्सव सोमवार से बड़े हर्षोल्लास विधि पूर्वक प्रारंभ हो गया है।
मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सायंकाल भगवान श्री राधा माधव जी को झूला झुलाने के लिए मंदिर से बाहर लाया गया। अति मनमोहक आकर्षक यमुना जी के तट का निर्माण किया गया है, एवं वृन्दावन का कृत्रिम निर्माण कर भगवान को झूले में मठ वासियों ने विराजमान कर शंख की ध्वनि एवं मृदंग की करताल पर विराजमान कर सुशोभित किया गया। भक्तजनों में भगवान को झूला झुलाने के लिए होड़ लगी हुई थी। सर्वप्रथम गौड़ीय मठ के महाराज वामन जी ने भगवान को झूला झुलाया। तत्पश्चात भक्तजनों ने बहुत ही उत्साह के साथ भगवान को बारी-बारी झूला झूलते रहे। प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि काल 10:00 बजे तक भक्तजन 12 अगस्त तक झूला झूला सकते हैं। चंडीगढ़ मठ के प्रबंधक वामन जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान को झूला झुलाने से विपरीत परिस्थितियां अनुकूल बन जाती हैं एवं भगवान श्री राधा माधव जी की भक्ति प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *