चंडीगढ़, 8 अगस्त। एलन चंडीगढ़ के छात्र सारथ सिंगला ने जेईई मेन 2022 में 99.9984363 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 41 हासिल करके चंडीगढ़ टॉपर बनने के साथ ही इंस्टीट्यूट का गौरवमई इतिहास फिर से दोहराया है। अन्य एलन ट्राइसिटी के छात्रों में वासु सिंगला ने 99.9984317 परसेंटाइल के साथ एआईआर 46 प्राप्त किया, सौम्या बंसल ने 99.99645385 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 73 प्राप्त किया और सौमिल बंसल ने 99.9948274 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 90 प्राप्त किया। आहना जैन ने एआईआर 331 हासिल किया और हरियाणा गर्ल्स टॉपर बनीं, विहा सिंगला ने एआईआर 754 हासिल की और चंडीगढ़ गर्ल्स टॉपर बनीं।
अब तक संकलित परिणाम के अनुसार 4 छात्र टॉप 100 एआईआर के तहत हैं, 21 छात्र टॉप 1000 एआईआर के तहत हैं और 62 छात्रों ने एलन ट्राइसिटी कैंपस से 5000 एआईआर के तहत जगह बनाई है।
सार्थ सिंगला ने जेईई मेन 2022 में 99.984363 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 41 हासिल किया और बन गए चंडीगढ़ टॉपर। वह केवीपीवाई स्कॉलर भी हैं। वह सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-32सी, चंडीगढ से है। उनके पिता संजीव सिंगला पेशे से वकील हैं और माता दीपिका सिंगला एक गृहिणी हैं।
वासु सिंगला ने जेईई मेन 2022 में 99.984317 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 46 हासिल किया। वह केवीपीवाई स्कॉलर भी हैं। उन्होंने एनएसईसी और एनएसईए (रसायन विज्ञान और खगोल विज्ञान) भी योग्यता प्राप्त की है और आईपीएचओ (भौतिकी ओलंपियाड) भी योग्यता प्राप्त की है। वह श्री गुरु हरकृष्ण मॉडल स्कूल, सेक्टर -38, चंडीगढ़ से हैं। उनके पिता नीतू कुमार सिंगला भेल, पंचकूला में एजीएम हैं और माता रीना सिंगला एक गृहिणी हैं।
सौम्या और सौमिल बंसल जुड़वां हैं। सौम्या बंसल ने 99.99645385 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 73 हासिल किया वहीं सौमिल बंसल ने 99.9948274 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 90 हासिल किया। वे दोनों सरकारी मॉडल स्कूल, मनीमाजरा (चंडीगढ़) से हैं। उनके पिता मनीष बंसल एक व्यवसायी हैं और माता पूजा बंसल गृहिणी हैं।
एलन चंडीगढ़ सबसे सुसंगत संस्थानों में से एक है जो उत्तरी क्षेत्र से साल दर साल सबसे अच्छा परिणाम दे रहा है। एलन चंडीगढ़ एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने इस क्षेत्र के किसी एक संस्थान से जेईई मेन 2022 में सबसे अधिक चयन किया है।
केक काटने के समारोह के साथ छात्रों की उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसके बाद छात्रों और उनके अकादमिक टीम के साथ परिणामों का जश्न मनाया गया।
एलन ट्राइसिटी सेंटर्स के हेड सदानंद वानी ने एलन को शीर्ष पर फलते-फूलते देखने के सामूहिक सपने को हकीकत में बदलने के लिए उनकी अकादमिक टीम के साथ-साथ छात्रों की सराहना की।
एलन इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर जेईई मेन परीक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन
